नगर पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रशासन मुस्तैद
श्रवण शर्मा (कोढ़ा )
नगर पंचायत चुनाव के प्रथम चरण चुनाव के तहत 18 दिसंबर को होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने प्रचार प्रसार के लिए पूर्व से निर्गत आदेश के आलोक में सभी अभ्यर्थी को 16 दिसंबर 5 बजे तक प्रचार प्रसार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के परिपेक्ष में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगा। बैनर पोस्टर किसी भी हाल में सरकारी प्रतिष्ठानों पर नहीं लगाई जाएगी साथ ही वैसे निजी प्रतिष्ठानों पर जहां पर लगाने की अनुमति दी गई हो अन्यथा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत विधि संवत कार्यवाही होगी। चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी के बीच ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसार को लेकर असंमजस की स्थिति बनी हुई है। निर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में वाहन और ध्वनि विस्तारक यंत्र का अनुमति लिया हो उन्हें और अनुमति की आवश्यकता नहीं है। वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अनुमति नहीं लिया उन्हें अनुमति के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार कर सकेंगे। इधर चुनाव को लेकर नगर पंचायत परिक्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है अभ्यर्थी मतदाता को अपने पक्ष में रिझाने की कवायद में लगे हैं ।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
