April 30, 2026

डीडीसी ने किया सहजा पंचायत के विभिन्न योजनाओं का निरक्षण

Read Time:4 Minute, 24 Second

By :- मो० आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड के सहजा पंचायत का उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने विभिन्न योजनाओं का निरक्षण किया । उन्होंने जल नल ,शिक्षा ,जन वितरण प्रणाली ,आंगनबाड़ी व पंचायत सरकार भवन का निरक्षण किया । निरक्षण के दौरान उक्त पंचायत के वार्ड संख्या सात के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 का निरक्षण किया तो केंद्र बंद पाया गया । ग्रामीणों ने डीडीसी को बताया कि उक्त वार्ड में दस वर्ष पूर्व ही आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण हुआ है ।ग्रामीणों ने बताया कि इस केंद्र में हरिबोल यादव के पुत्र आमोद यादव अपना निजी कोचिंग सेंटर चला रहे है । सेविका किसी दूसरे जगहों पर झोपड़ी में भाड़े के मकान पर केंद्र संचालित कर रहे है । ग्रामीणों की इस बात पर डीडीसी भड़क गए । उन्होंने बीडीओ कुमार सौरभ को निर्देश दिया कि अविलम्ब आंगनबाड़ी केंद्र भवन में कोचिंग सेंटर चला रहे व्यक्ति पर थाना में प्रार्थमिकी दर्ज कर जिला कार्यालय को पत्र भेजे । उन्होंने सीडीपीओ को भी निर्देश दिया कि उक्त केंद्र के सेविका से अष्पश्टिकरण पूछे कि भवन रहते भाड़े के झिपडी में क्यों केंद्र संचालित कर रही है । वही डीडीसी श्री यादव ने सहजा गांव में डीलर के दुकान की जांच करते हुए पोस मशीन से पर्ची निकालकर आवंटन की जांच की । उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्दालय सहजा स्कूल की जांच करते हुए स्कूल में साफ – सफाई व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रधानाध्यापक को कई निर्देश दिए । निरक्षण के दौरान समिति सदस्य मो रफीक ने डीडीसी को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया कि वार्ड संख्या नौ से पंद्रह तक घर घर नल जल का कनेक्सन ठीकेदार द्वरा नही दिया गया है । डीलर के दुकान से ग्रामीणों का आधार नम्बर लेकर फर्जी तरीके से ही कागज पर ही कार्य शुरू कर दिया है । धरातल पर कोई कार्य नही किया गया है । वही डीडीसी ने प्राणपुर प्रखण्ड मुख्यालय के प्रखण्ड कार्यालय ,अंचल कार्यालय व मनरेगा भवन कार्यालय का निरक्षण किया । मनरेगा भवन के निरक्षण के दौरान उन्होंने पीओ रामानुज कुमार को निर्देश किया कि प्रखण्ड के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगो को मनरेगा योजना में अधिक से अधिक कार्य देने का काम करे । उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रखण्ड मुख्यालय में एक जीविका भवन का निर्माण कार्य करे ताकि जीविका दीदियों प्रखण्ड में ही कार्य करने में सुविधा हो । उन्होंने मनरेगा भवन में जीर्णोद्धार कार्य देख कर संतुष्ट दिखे । वही प्रखण्ड में बीडीओ कुमार सौरभ व सीओ कुमार निलिकान्त को कई निर्देश दिए । इस मौके पर कार्यपालक अभियंता मो परवेज आलम ,कनीय अभियंता सिकन्दर दास ,प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी शशि प्रिया ,पीटीए वरुण कुमार ,समन्यवयक नवीन कुमार ,मुखिया प्रतिनिधि मो जहांगीर सहित कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे ।

Previous post स्कूल भवन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी पिलर भी गायब
Next post केवाला पंचायत में 14 लाख 45 हजार की लागत से जीविका ग्राम संगठन कार्यालय भवन हेतु ले आउट कार्य आरंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial