केवाला पंचायत में 14 लाख 45 हजार की लागत से जीविका ग्राम संगठन कार्यालय भवन हेतु ले आउट कार्य आरंभ।
By:- मो० आरिफ (प्राणपुर)
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्राणपुर प्रखंड के केवाला पंचायत में 14 लाख 45 हजार की लागत से जीविका ग्राम संगठन कार्यालय भवन का लेआउट कार्य विभागीय कार्यपालक अभियंता मोहम्मद अजहर परवेज, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार, जीविका एरिया कोडिनेटर चन्दन कुमार, स्थानीय मुखिया तारीक अनवर, अभियंता सिकंदर दास द्वारा करवाया गया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले में सभी प्रखंडों में एक एक पंचायत में जीविका ग्राम संगठन कार्यालय भवन निर्माण कार्य किया जाना है। प्राणपुर प्रखंड में सोमवार को केवाला पंचायत के भालगौर गांव में उक्त भवन निर्माण कार्य का लेआउट कराया गया। उन्होंने बताया कि समय-सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्ण जीविका ग्राम संगठन कार्यालय बन कर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि उक्त भवन निर्माण कार्य होने पर जीविका दीदियों को अपना कार्यालय होगा तथा सभी कार्यों का निष्पादन कार्यालय से होगा। मुखिया ने बताया कि केवाला पंचायत के भालगौर गांव में स्थित राही मैदान में 12 स्क्वायर फीट भूमि में जीविका ग्राम संगठन कार्यालय भवन निर्माण हेतु लेआउट कार्य आरंभ हो गया। इसी मैदान में बाढ़ सहाय केंद्र निर्मित है। पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि भी चिन्हित किया गया है। उक्त मैदान 2 एकड़ 22 डिसमिल जमीन में स्थित है। इस मौके पर वार्ड सदस्यमोहम्मद छोटू आलम मोहम्मद मुख्तार, ब्रह्मदेव, डॉक्टर अहमद हुसैन, महमूद आलम, और जीविका दीदियों के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
