June 25, 2026

नाला निर्माण कार्य का मुखिया ने रखा आधारशिला

Read Time:1 Minute, 28 Second

( पब्लिक न्यूज़ 24 । प्राणपुर )

प्राणपुर प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के मानिक नगर गांव में मोहम्मद हेफाजुदीन के घर से अब्दुल खालेक के घर तक पक्का नाला का निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य तेजी गति से किया जा रहा है। पंचायत के हर गांव में सड़क एवं नाला का निर्माण कराया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार लगातार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभ वंचित कर रही है। हर गांव टोला तक मौलिक सुविधा मुहैया कराने को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण होने से जल निकासी की समस्या का समाधान भी होगा इस अवसर पर मोहम्मद असगर, मौलाना अजीजुर रहमान, उमर अली, शेख गुड्डू, मनोज सिंह, मोहम्मद हैफाजुदीन, रामविलास यादव आदि मौजूद थे।

Previous post কোকৰাঝাৰ জিলাৰ ফকিৰাগ্ৰাম ত নেমছু ৰ চতুৰ্থ বাৰ্ষিক প্ৰতিষ্ঠা দিৱস পালন।
Next post आगामी एदारे शरीआ तहरीके बेदारी कॉन्फ्रेंस के लिए किया गया बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial