April 30, 2026

आपसी दुश्मनी में काट दिया गया 100 हरे-भरे पेड़, पीड़ित ने थाने में आवेदन दे लगाई न्याय की गुहार ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

शाहजहां अलम (कटिहार)

जहां एक और सरकार लगातार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए किसानों को पेड़ लगाने को आग्रह कर रही है और साथ ही किसानों को हर महीने कुछ रुपए इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी दे रही है । वहीं दूसरी ओर आपसी दुश्मनी में खेतों में लगे हरे भरे लहलहाते पेड़ो को काट दिया गया है ।दरअसल ताजा मामला कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के संदलपुर पंचायत में घटित हुआ है । जहां के संदलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 मकईपुर गांव में धर्मेंद्र चौहान के खेत में लगा मोहनी का लगभग एक सौ वृक्ष काट दिया गया है । जिसको लेकर पीड़ित धर्मेंद्र चौहान ने गांव के ही तीन व्यक्तियों पर खेत में लगे पेड़ काट देने का आरोप लगाते हुए थाने में अर्जी दाखिल की है । वही पीड़ित धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि उसके खेत के अगल-बगल में आरोपियों का खेत है और आरोपी जबरन प्रताड़ित कर उनके खेत पर कब्जा जमाना चाहते हैं । इसी कारण आरोपियों ने मेरे खेत में लगे लगभग एक सौ महोगनी के पेड़ को काटकर गिरा दिया है, जिसे काटते हुए गांव के दो व्यक्तियों ने भी देखा है । वही पीड़ित धर्मेंद्र चौहान ने यह भी बताया कि उसके खेत में पानी पटाने हेतु लगा पंपसेट एवं उसके पाइप को भी आरोपियों ने नुकसान पहुंचाया है । वही पीड़ित व्यक्ति ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कोढ़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहे है ।

Previous post इंडियन बैंक जमीरा शाखा के नए भवन का फीता काटकर किया सांसद ने शुभारंभ ।
Next post যুব নেতা শামীম আহমেদ এর ব্যবস্থাপনায় বড়দিন উপলক্ষে ২নম্বর ব্লক ও শিশুরাম দাস কলেজ ছাত্র পরিষদের যৌথ উদ্যোগে বাগদায় শিশুদের মধ্যে শুকনো খাবার দেওয়া হয়
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial