इंडियन बैंक जमीरा शाखा के नए भवन का फीता काटकर किया सांसद ने शुभारंभ ।
इंडियन बैंक जमीरा के स्थानांतरित शाखा का उद्घाटन कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने फीता काटकर किया । इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को बैंक से होने वाले फायदे तथा सरकार द्वारा दिए जाने वाले योजनाओं का लाभ बैंक के माध्यम से दिए जाने बातों पर चर्चा की । बैंक कर्मियों को छोटे पूंजी वाले लोगों को बैंक द्वारा दिए जाने वाले व्यवसाय लोन तथा बचत खाता संबंधित योजनाओं के बारे में प्रेरित करते हुए बैंक के प्रति आकर्षित होने के लिए प्रचार प्रसार सहित अन्य उपायों को लोगों तक पहुंचाने का बात कही । इस अवसर पर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, डी जेड एम राजेंद्र प्रसाद, सीनियर मैनेजर ब्रजेश तिवारी, मैनेजर आईटी राहुल कुमार, चीफ मैनेजर कटिहार प्रदीप कुमार, जमीरा शाखा के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार मंडल, अमल गोस्वामी, अनिल कुमार, मिलन दुबे, मुखिया प्रतिनिधि रेजाउल सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
