April 30, 2026

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 47 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

शनिवार को शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई कोढ़ा के बैनर तले बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष निर्मल कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय कोढ़ा में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड बारसोई के प्रखंड अध्यक्ष जुनैद इकबाल अंसारी के संचालन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोढा सीमा कुमारी के भ्रष्ट कार्यशैली, घूसखोरी, तानाशाही, भयादोहन के विरोध में तथा दक्षता संवर्धन , मातृत्व अवकाश , चिकित्सा अवकाश, वेतन भुगतान न करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद तजीमुद्दीन ने उपस्थित होकर सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को तुरंत निलंबित करने की मांग की। मुख्य अतिथि के रूप में साजन कुमार दास, राजेश सिन्हा वसीम रजा ,नूर आलम, राजकमल यादव, जुनेद इकबाल अंसारी, शाहबाज आलम सहित कई शिक्षकों ने अपने अपने वक्तव्य में कोढ़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के भ्रष्ट कार्यशैली, तानाशाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके निलंबन तथा कठोर कार्रवाई की त्वरित मांग की । कार्यक्रम को सफल करने में मुख्य रूप से निर्मल कुमार ,कमरुद्दीन, अविनाश रविदास ,राजीव कुमार, ललन कुमार, मुकेश कुमार ,तोहिद आलम, सुनील चौरसिया ,अशोक कुमार ,सकलदेव रविदास ,खगेश कुमार, संजीव कुमार ,सचिन कुमार ,सदानंद मंडल, मनोज कुमार, गुरनाम सिंह ने महती भूमिका निभाई। साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी गई।

Previous post भूमि विवाद निपटारे हेतु लगाए गए जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन ।
Next post पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत मिला मुआवजा राशि का चेक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial