पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत मिला मुआवजा राशि का चेक ।
तनवीर आलम ( हसनगंज )
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को ढेरुआ पंचायत के खरबन्ना गांव में हुए अगलगी में पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत चेक के माध्यम से 9800 रुपये का वितरण अंचल अधिकारी उदय प्रसाद, बीडीओ रितेश कुमार, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल व पूर्व उपप्रमुख मोहम्मद अजीमुद्दीन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। अंचल अधिकारी उदय प्रसाद ने बताया कि 12 जनवरी को खरबन्ना गांव में एक परिवार के घर में अचानक आग लगने से घर जलकर राख हो गया था। जिसको लेकर राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के बाद पीड़ित परिवार को राशि उपलब्ध कराया गया है। राशि वितरण के दौरान अंचल अधिकारी ने पीड़ित गरीब परिवारों को कहा कि सरकार के निर्देशानुसार आपदा राहत के तहत राशि उपलब्ध कराई गई है, ताकि इससे कुछ हद तक आपकी कुछ मदद हो सके। साथ ही भीषण ठंड को देखते हुए बीडीओ रितेश कुमार की अगुवाई में सामाजिक सुरक्षा तहत अगलगी में पीड़ित के बिच दो कंबल का वितरण किया गया। जिसको लेकर बीडीओ रितेश कुमार ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए अगलगी पीड़ित परिवार को कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान लिपिक शिवनंदन ठाकुर, डाटा ऑपरेटर ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
