June 24, 2026

रिक्शा चालक ने 25 साल तक की सेवा तो बुजुर्ग महिला ने उसके नाम कर दी पूरी संपत्ति

Read Time:1 Minute, 42 Second

उड़ीसा के कटक जिले में एक बुजुर्ग महिला के रिश्तेदारों ने उसे अकेला छोड़ दिया था, उसके बाद एक रिक्शा चालक में 25 साल तक निस्वार्थ भाव से सेवा की । अब इस महिला ने अपना तिन मंजिला मकान और अन्य संपत्ति रिक्शा चालक के नाम कर दिया है । यह बुजुर्ग महिला कटक के सुताहटा इलाके में रहती है इसका नाम मिनती पटनायक है। पिछले साल उनके पति की मौत हो गई थी । इसके बाद वो अपनी बेटी कोमल के साथ रह रही थी पति की मौत के छः महीने बाद उनकी बेटी की भी हार्टअटैक से मौत हो गई । और वह बेसहारा हो गई किसी भी रिश्तेदार ने उनका साथ नहीं दिया। ऐसे मैं वह घर पर अकेले रह गई थी । जानकारी अनुसार मिनती का कहना हे कि जब उसकी बेटी छोटी थी और स्कूल जाती थी तो रिक्शा चालक बुद्धा जिसका नाम सामल है उनका ख्याल रखता था । बुद्धा और उसका परिवार 25 साल से उनके परिवार के देखभाल कर रहा है। उनका कहना है कि वह अपना संपत्ति किसी गरीब के नाम करना चाहती थी, चुकी बुद्धा निस्वार्थ भाव से मेरी और मेरे परिवार की सेवा की है इसलिए मैंने कानूनी रुप से अपना मकान और अन्य संपत्ति उसके नाम करने का फैसला लिया हुं ।

Previous post BCCI अध्यक्ष गांगुली एनसीए प्रमुख के पद के लिए वीवीएस लक्ष्मण को मनाने में हुए कामयाब ।
Next post रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया “छतरीवाली” का फर्स्ट लुक, कॉन्डम का पैकेट लिए आई नजर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial