BCCI अध्यक्ष गांगुली एनसीए प्रमुख के पद के लिए वीवीएस लक्ष्मण को मनाने में हुए कामयाब ।
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अगले प्रमुख होंगे। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने रविवार को यह बात कंफर्म की है । पिछले महीने यह खबर आई थी कि लक्ष्मण एनसीए प्रमुख बनने की इच्छुक नहीं है, परंतु बीसीसीआइ अध्यक्ष ने उन्हें मनाने में कामयाब हो गए। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने लक्ष्मण को इस पद के लिए मना लिया । पिछले कुछ वर्षों में एनसीए प्रमुख का टीम इंडिया के हेड कोच के साथ शानदार तालमेल रहा है । बीसीसीआई को अब एनसीए में एक गेंदबाजी कोच की नियुक्त करनी होगी, क्योंकि पारस महामबरे का भारतीय टीम का बॉलिंग कोच बनना तय है । गौरतलब है कि टीम इंडिया के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस साल एनसीए प्रमुख पद के लिए फिर से आवेदन किया था। उसका 2 साल का अनुबंध खत्म हो गया था । लेकिन अब द्रविड़ के हेड कोच बन जाने के बाद एनसीए प्रमुख का पद खाली हो गया था। इसी कड़ी में बीसीसीआई अध्यक्ष ने राहुल द्रविड़ को भी भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए राजी कर लिया था । अब लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ पर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने का जिम्मा होगा । क्रिकेट के मैदान पर राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। अब देखना यह है कि इन दोनों की जोड़ी के अगुवाई में भारतीय टीम कितनी कामयाब होती है ।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
