कोलासी बाज़ार से बाइक चोरी मामले में पुलिस कर रही है छानबीन,वारदात सीसीटीवी में हुआ कैद ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी बाजार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर चंपत होने के मामले पुलिस छानबीन में जुट गई है । घटना को लेकर पीड़ित मो० नसीम अख्तर के द्वारा एक लिखित आवेदन कोढ़ा थाना अध्यक्ष को सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है । दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे उनका बाइक जिसका न० BR-39- U3724 चोरी हो गई है । आगे उन्होंने लिखा है कि वह कोलासी बाजार स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के सामने सड़क किनारे अपना स्प्लेंडर बाइक लगाकर शनिवार दोपहर लगभग 3 बजेेे दवाई लेने हेतु किसी दुकान में गए थे । दवाई लेकर जब पुनः वापस लौटा तो देखा कि वहां पर उसकी गाड़ी नहीं है । अपनी गाड़ी को गायब देखकर काफी परेशान हो गया और अपनी गाड़ी की खोजबीन करने लगा । काफी खोजबीन के उपरांत बाजार स्थित अजमल ड्रग एजेंसी में लगे सीसीटीवी का फुटेज को देखने पर पता चला कि एक अज्ञात लड़का जो ब्लैक कलर का टीशर्ट पहना है वह उनके गाड़ी के इर्द-गिर्द घूम रहा था इसी दौरान वह अपने पॉकेट से चाबी निकाला और गाड़ी को लेकर फरार हो गया ।वही इस संबंध में कोढ़ा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह नेे दुरभाष पर बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधी की पहचान हेतु पुलिस छानबीन कर रही है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
