टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से बाइक सवार की मौत पुलिस छानबीन में जुटी ।
मोहम्मद आरिफ ( प्राणपुर)
प्राणपुर थाना अंतर्गत एनएच 81 मुख्य मार्ग सड़क खेरदा टोला के समीप टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व ग्रामीणों की भीड़ उमर पड़ी और जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा प्राणपुर पुलिस को दी । सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त मृतक अमदाबाद प्रखंड के वेदा पंचायत अंतर्गत नया टोला गांव वार्ड संख्या एक के रहने वाला अफरीदी उम्र 25 वर्ष पिता जुबेर आलम के रूप में हुई है। वहीं थाना प्रभारी अमजद अली ने बताया कि टेंपो बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक एवं टेंपो को अपने कब्जे में लेकर मृतक को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दि है ।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
