June 24, 2026

जमीनी विवाद में बुद्धनगर गांव पुलिस छावनी में तब्दील।

Read Time:1 Minute, 43 Second

मोहम्मद आरिफ । प्राणपुर

जमीनी विवाद को लेकर प्राणपुर थाना अंतर्गत बड़झल्ला पंचायत के बुधनगर गांव में मंगलवार को पुलिस छावनी में तब्दील हुआ। घटनास्थल पर अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत एवं प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली दर्जनों महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ कैंप किए हुए हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि शैली मुर्मू एवं रोयल हांदसा के बीच जमीनी विवाद का मामला व्यवहार न्यायालय में लंबित है। बीते सोमवार को आपसी तनाव में रोयल हांसदा ने शैली मुर्मू के घर का सारा सामान सड़क पर फेंक कर उसके घर को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार की रात्रि से ही पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात है। मंगलवार की सुबह मनसाही थाना एवं कटिहार की दर्जनों महिला एवं पुरुष पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पहुंच गया है।इधर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर दोनों पक्षों को अंचलाधिकारी द्वारा यथास्थिति बनाए रखने हेतु पत्र निर्गत किया गया है। समाचार लिखे जाने तक शैली मुर्मू का सारा परिवार एवं सारा सामान सड़क पर है।पिड़िता प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही थी।

Previous post रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती ।
Next post धुमधाम से मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयन्ती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial