June 24, 2026

रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती ।

Read Time:2 Minute, 40 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के कर्पूरी मार्केट में कटिहार रा लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर का हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाया गया । वही इस कार्यक्रम का आयोजन कटिहार रा लोजपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद के नेतृत्व में किया गया । जबकि इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से के रा लोजपा महिला जिला अध्यक्ष रंभा देवी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पोद्दार, प्रधान महासचिव महेश पासवान मुख्य रूप से उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जननायक करपुरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । वही रा लोजपा जिला अध्यक्ष जाहिद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाजवादी नेता थे ऐसे महान नेता की जयंती पर उन्हें याद कर लोगों को यह बताने की जरूरत है वह दल से ऊपर उठकर राज के लिए काम करते थे उन्होंने कभी भी अपनी निजी फायदे के लिए कोई काम नहीं किया जब भी किया राज्य के हित में किया कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेने की जरूरत है । मोo जाहिद ने यह भी कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब दलित पिछड़ा अति पिछड़ा की अल्पसंख्यक की आवाज है आज उसी के पदचिन्ह पर हमारे नेता रामविलास पासवान भी काम करते रहे काम करते-करते उन्होंने अपने को देश को समर्पित कर दिया मौके पर सभी वक्ताओं ने अपना अपना विचार रखा । वही इस कार्यक्रम के दौरान कटिहार रा लोजपा के मजदूर सेल जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान, युवा नेता पिंकू यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत शर्मा, महासचिव शाहनवाज खान, मोहम्मद शमशाद, छबीलाल पासवान, शिव शंकर पासवान, मोहम्मद आदिल, प्रवक्ता अभिषेक पासवान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाह आलम ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप सिंह, मोहम्मद मंजूर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Previous post मनिहारी से भी जदयू के कार्यकर्ताओं का जत्था पटना पहुंचा, जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती
Next post जमीनी विवाद में बुद्धनगर गांव पुलिस छावनी में तब्दील।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial