भीषण आगलगी में तीन घर पशु समेत लाखों की संपत्ति जलकर बर्बाद ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत भतौरिया गांव में गुरुवार की देर रात्रि आग लगने से दो परिवारों का तीन घर सहित मवेशी व लाखों की संपत्ति जलकर जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पशु में एक गाय व पांच बकरी की जलने से मौत हुई है। पीड़ित परिवार पेरू महतो ने बताया कि बगल में कीर्तन हो रहा था, कीर्तन से आकर घर में सो गए थे, बाकी सभी परिवार शादी घर बाहर गए हुए थे। जिसमें देर रात्रि लगभग दो बजे पड़ोसियों के शोर मचाने पर हम जगे तो देखे आग लगी हुई है किसी तरह अपनी जान बचाकर हम बाहर निकले तबतक आग काफी विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते जब कुछ जलाकर राख कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि बेजुबान पशु गाय, बकरी, कपड़ा, अनाज, बर्तन सहित किमती कागजात जलकर राख हो गया। आग में बच्चों का सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जलकर राख हो गया।बताया मेरे बेटे का आर्मी में सलेक्शन हो गया है जिसका दोड़ परिक्षा क्लियर हो गया बस मैरिट लिस्ट आना बाकी है। पर इस अगलगी की घटना में सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जलकर राख हो गया। पता नहीं अब बच्चे का कैसे सलेक्शन होगा। आग कैसे लगी है इसकि जानकारी अबतक स्पष्ट नहीं हो पाई है। अगलगी की सूचना पाकर पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल पहुंच अग्निपीड़ितों परिवारों के बीच अपने नीजी कोष से ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया। जबकि घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी उदय प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, मुखिया कंदलाल मुर्मू, उपप्रमुख प्रतिनिधि बिनोद मंडल, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा आदि ने पहुंच घटना का जायजा लेते हुए जल्द ही सरकार तहत मिलने वाली मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को दिये जाने की बात कही। इस अवसर पर समाजसेवी व गणमान्य लोग के रुप में प्रेम कुमार पोद्दार, दीपक कुमार यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे।
