स्कूल में ताला बंद रहने को लेकर विद्यालय पहुंच ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन, लापरवाही का लगाया आरोप ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतोरिया में दिन के 1:00 बजे तक ताला लटकते देख शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण विद्यालय पहुंच आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया शिक्षकों की लापरवाही से शिक्षा का स्तर को नीचे गिरते जा रहा है। दिन का 1:00 बज रहा है और विद्यालय में ताला लटक रहा है। विद्यालय में ग्रामीणों ने शिक्षकों की मनमानी को देखते हुए ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की बात करते हुए शिक्षा विभाग हाय हाय के नारे भी लगाए। मौके पर पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, वार्ड सदस्य विपिन ठाकुर, छोटेलाल परिहार, लखन कुमार चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की यही स्थिति बराबर बनी हुई है। शिक्षकों की मनमानी के कारण विद्यालय समय पर नहीं खुल पाता है। जो बड़ी लापरवाही है जिससे शिक्षा का स्तर नीचे गिरता जा रहा है। बच्चे विद्यालय आकर लौट जाते हैं।लोगों ने स्पष्ट तौर पर कहा शिक्षकों की मनमानी के चलते बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। मौके पर सभी लोगों ने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं मामले की जानकारी को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण विद्यालय में आक्रोश जताते नजर आए।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
