शिवरात्रि की तैयारी को लेकर की गई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक सार्वजनिक शिव मंदिर भरीडीह के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। जिसमें बैठक की अध्यक्षता मेला अध्यक्ष बाबू लाल मुर्मू ने की। शिव मंदिर मेला आगामी 18 फरवरी को आयोजित किया जाना है। इस दौरान आयोजित किए जाने वाले भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मेले में लगने वाले दूकानों को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी। यह मंदिर शिव महादेव के नाम से भरीडीह तहसील में विख्यात है। महाशिवरात्रि के दौरान यहाँ होने वाली महाशिवरात्रि में दूर-दराज के साथ ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल व झारखंड सहित मनिहारी, पूर्णिया, कटिहार आदि जगहों से कांवरियों ने जल भर कर यहा जलाभिषेक को पहुचते श्रद्धालु, इस दौरान पंचायत के मुखिया कांतिलाल मुर्मू, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा नें कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर लगने वाले मेले की तैयारी को लेकर बैठक किया गया। दूरदराज से भक्त निष्ठा के साथ व्रत रखकर जलाभिषेक करतें तो उसकी मनोकामना पूरी होती है। बैठक को सफल बनाने में थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, अमित कुमार मंडल, ओमप्रकाश निर्झर, प्रकाश कुमार, वार्ड सदस्य आदि ग्रामीण व मेला कमेटी के लोग उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
