बिजली का करंट लगने से एक युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत बैरगाछी बगडोभी गांव में धान खेत की तैयारी करने गए दो भाई में एक भाई की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई शिवलाल हांसदा व चाचा बिजय हांसदा, मामी मोली टुड्डू ने बताया कि सुबह तकरीबन 09 बजे मृतक राजेश हांसदा धान खेत में आल बांध रहा था कि अचानक मोटर से मकई खेत पटवन को लेकर बिजली पोल से गए तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने स्पष्ट तौर पर बताया कि कृत्यानंद मंडल व उनके पुत्र की लापरवाही से यह घटना घटित हुई है। उक्त लोगों के द्वारा बिजली पोल से तार खिंचकर मोटर में जोड़कर मकई का फसल पटवन किया, और तार बिजली पोल में ही जुड़ा छोड़ दिया। सड़क किनारे बिजली खंभा से घटनास्थल होते हुए तार नीचे जमीन से खिंचकर अपना खेत पटवन किया और तार यूंही जमीन में पड़ा छोड़ दिया। जिस तार के छुने से एक 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। सभी तथ्यों व परिजनों ने स्पष्ट तौर पर इसे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बताया है। क्योंकि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बिजली खंभे से तार जुड़े रहने के कारण आज यह बड़ा हादसा हो गया। बताया कि मृतक राजेश हांसदा चार भाई बहनों में मंझले हैं और पिता की मृत्यु के बाद घर जिम्मेदारी सभी भाईयों के कंधे पर थी और आज बिजली विभाग की लापरवाही व उक्त व्यक्ति की मनोपोली की वजह से बड़ी हादसा हुआ जिसमें राजेश हांसदा की जान चली गई। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि जब भाई को करंट लग गया और भाई मेरा छटपटाने लगा तो काफी शोर मचाने के बाद कुछ युवकों द्वारा बिजली पोल से तार खिंचकर हटाया। मौके पर घटना को लेकर मां भाई बहन सहित परिवारों का रो रो कर बुरा हाल। साथ ही घटना को लेकर पुरे गांव में मातमी माहौल है। घटना को लेकर कनीय अभियंता रुपेश कुमार ने दुरभाष पर बताया कि हमें घटना की जानकारी मिली है कि एक युवक का मोटरलाइन का तार छुने से मौत हो गई है।
