नपं में लगे स्ट्रीट लाइट साबित हो रहे हैं सफेद हाथी —– रोशन अग्रवाल
बारसोई नपं में 5 वर्ष पूर्व विद्युत पोल पर लगाया गये स्ट्रीट लाइटों का सही ढंग से रखरखाव नहीं होने से अधिकांश लाइटे खराब पड़ गए हैं जिसको लेकर जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने एक जनहित परिवाद दायर कर इसे ठीक करवाने का मांग किया है। इस संबंध में रौशन अग्रवाल ने कहा कि दायर किए गए परिवाद के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर एजेंसी द्वारा रखे गए कर्मचारी को अगले 2 दिनों के अंदर सभी लाइटों को ठीक करने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में मिस्त्री ऋतुराज द्वारा सभी लाइटों को ठीक किया जाना था। जबकि अबतक सभी स्ट्रीट लाइट पूर्ण रूप से कार्यरत नहीं है । फिर भी परिवाद के जबाव में सभी स्ट्रीट लाइट सुचारू रूप से कार्यरत है लिखे गए हैं । रोशन अग्रवाल ने कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सिर्फ कागजी खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए उक्त मामला को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में उठाए जाने की बात कही गई है ताकि नगर पंचायत के निवासियों को स्ट्रीट लाइट का समुचित लाभ मिल सके ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
