खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, प्रतियोगिता का हुआ समापन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित क्रीड़ा खेल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का विधिवत समापन किया गया। खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम का समापन विधिवत बच्चों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अध्यक्ष प्रखंड आयोजक समिति रितेश कुमार ने किया। उन्होंने ने प्रतिभाओं बच्चों का मनोबल बढ़ाया और विजेताओं को प्रमाण पत्र व सुंदर टॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अंतिम दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बालक बालिका, अंडर लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी,खो खो, फुटबॉल आदि का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को तराशा जा सकता है। ज्ञान बढ़ाने के लिए बढ़ना जरूरी है। और बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। वही मंच संचालन शिक्षक रंजीत कुमार कापड़ी ने किया। इस अवसर पर लेखापाल विकास कुमार, डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार, शिक्षक अरुण कुमार, पवन कुमार, भोला प्रसाद अकेला, जयप्रकाश मंडल, मो वजीर आलम आदि शिक्षक-शिक्षिका व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
