जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार किया बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार हेमंत कुमार त्रिपाठी और अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह- सचिव श्री अनिल कुमार राम के निदेर्शानुसार हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पारा विधिक स्वयंसेवक विशाल कुमार गुप्ता के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाना है, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण के बीच जोर-शोर से प्रचार- प्रसार कर जागरूक किया जाना है। पैनल अधिवक्तता राकेश कुमार ने बताया किसी व्यक्ति पे अगर किसी भी न्यायालय में मुकदमा लम्बित है, या रुपये पैसे के अभाव के कारण न्याय नहीं मिल पा रहा है तो त्वारित और निःशुलक न्याय प्राप्त करने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सम्पर्क करे, विशाल कुमार गुप्ता के द्वारा ग्रामीण स्तर पर सघन रूप से जागरूक किया जा रहा ताकि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके एवं अधिक से अधिक संख्या में लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ ले सकें लोक अदालत में कोर्ट फीस नही लगती, वकील फीस भी नही लगती है,बगैर कोई खर्च किये निःशुल्क आपकी समस्याओं का निपटारा किया जाता है, पैनल अधिवक्ता श्री राकेश कुमार जी के द्वारा बताया गया कि अपने किसी भी प्रकार की समस्या सुलहनी वादों के मामलों का निष्पादन कराएं जैसे अत्यधिक बिजली बिल विवाद, पानी बिल विवाद, बैंक ऋण विवाद, श्रम विवाद, भूमि विवाद, परिवारिक विवाद, दहेज संबंधित विवाद, मोटर व्हीकल एक्ट विवाद, सुलह-समझौता के आधार पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निःशुल्क निपटारा करवायें, अवसर का सीधा लाभ उठाएं।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
