June 24, 2026

दो दिवसीय दक्ष खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 37 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय दक्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2022 -23 आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन करते हुए शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों छात्र छात्राओं को शारीरिक स्थिति कुशल रखने के लिए खेलकूद को अति आवश्यक बताया। उन्होंने बताया जब शरीर स्वस्थ रहेगा तब दिमाग भी स्वस्थ रहेगा। खेलकूद का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद शरीर के लिए काफी आवश्यक है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया की प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर ,400, मीटर 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000, मीटर हाई जंप ,लोंग जंप, शॉट पुट, डिस्कस ,थ्रो बॉल, बैडमिंटन, कबड्डी ,खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं क्रिकेट आदि कुल 12 प्रकार की प्रतियोगिता कराई जाएगी ।जिसमे प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर,उत्तरी लालगंज,प्राणपुर, केवाला, बस्तोल,आदि जगह के छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल व अन्य पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर विधायक निशा सिंह, प्रमुख रोशनी खातून,बी डी ओ कुमार सौरभ, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष लड्डू सिंह,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव, बीआरपी श्रेय वत्स, शिक्षक मनोज कुमार सिंह, राकेश कुमार,भानू प्रताप सिंह, सहित अन्य कई शिक्षकगण मौजूद थे। प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुई है।

Previous post सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Next post मनिहारी में इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु तीन केंद्रों का चयन, कन्या मध्य विद्यालय बनेगा आदर्श परीक्षा केंद्र ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial