मनिहारी में इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु तीन केंद्रों का चयन, कन्या मध्य विद्यालय बनेगा आदर्श परीक्षा केंद्र ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बिहार में इंटरमीडिएट के होने वाली 1 फरवरी 2023 से परीक्षा को लेकर मनिहारी में 3 केंद्र बनाए गए जिसमें मनिहारी अनुमंडल के आदर्श केंद्र के रूप में कन्या मध्य विद्यालय को बनाया गया। कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आर वाई एम कॉलेज और बी पी एस पी के 376 छात्रों की परीक्षा की व्यवस्था की गई है वही बीपीएसपी हाई स्कूल के केंद्र अधीक्षक सह बि ई ओ सुधीर कुमार के अनुसार 225 परिक्षार्थी और कन्या उच्च विद्यालय के केंद्र अधीक्षक सह बी ई ओ आरके झा ने बताया कि 282 छात्रों के परीक्षा की व्यवस्था की गई है। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक दो पालियों क्रमशः सर 9:30 बजे से 12:45 बजे और 1:45 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु तीनों केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दल, व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा परीक्षा संचालन प्रयोजनार्थ प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी को अनु देशों के अनुसार निर्धारित कर्तव्यों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है। परीक्षा केंद्र में केवल परीक्षार्थी को ही मुख्य द्वार पर उनके प्रवेश पत्र को निश्चित रूप देखकर अंदर जाने देना है। मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिससे कदाचार की संभावना बनी रहती है को लेकर किसी भी प्रतिनियुक्त शिक्षक व अन्य कर्मचारी एवं परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश वर्जित है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
