व्यापार मंडल अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन ।
नवीन मेहता (कदवा)
आगामी 13 फरवरी को होने वाले कदवा व्यापार मंडल अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव के लिए कदवा में कुल (12 ) लोगों ने तीन पद पर 13 तेरह नामांकन पर्चा दाखिल किया है। बताते चलें किआज गुरुवार को नामांकन के दिन पहला नामांकन कुम्हड़ी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने अपने अत्यधिक की संख्या में समर्थकों के साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए, बासुदेव केवट कदवा पैक्स अध्यक्ष व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के अंतिम समय दो अध्यक्ष पद के लिए प्रथम सदस्य के लिए छह और द्वितीय सदस्य के लिए पांच कुल 12 लोगों ने तेरह नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह उप निर्वाची पदाधिकारी गणेश कुमार ने बताया 12 लोगों ने 13 नामांकन पत्र दाखिल किया है। आज नामांकन का अंतिम समय था। 3 और 4 फरवरी को संवीक्षा की जाएगी। 06 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। साथ ही 13 फरवरी को चुनाव कराया जाना निश्चित है । नामांकन के दौरान कुम्हड़ी पैक्स अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ढेर सारे समर्थकों के साथ काफी प्रबल स्थिति में दिखे। मौके पर अजीत श्रीवास्तव बबलू श्रीवास्तव आनंद कुमार शर्मा पंकज कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
