भूमि सुधार उप समाहर्ता ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण ।
नवीन मेहता (कदवा)
भूमि सुधार उप समाहर्ता बारसोई शिव शंकर पासवान द्वारा आज कदवा अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी,आर ओ, व सभी राजस्व कर्मी के आयात बैठक कर निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में आम जनों से जुड़ी दाखिल खारिज, लाल कार्ड पर्चा धारकों की स्थिति, जमाबंदी डिजिटाइजेशन, परिमार्जन ,आदि कई अन्य फाइलों का निरीक्षण किया। भू सुधार उप समाहर्ता श्री पासवान ने ससमय दाखिल खारिज करने, जमाबंदी डिजिटाइजेशन को यथाशीघ्र पूरा करने , परिमार्जन पर विशेष ध्यान रखने का विशेष अनुरोध किया। मौके पर अंचलाधिकारी द्वारा अन्य कई अभिलेखों का भी निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के उपरांत भू सुधार उप समाहर्ता श्री पासवान ने बताया कि सभी आमजनो से जुड़ी सभी आवश्यक कार्यो पर विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देश दिया गया है।सभी लंबित दाखिल खारिज को तीन दिन के भीतर यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कंप्यूटर रूम के बाहर साफ सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं। बाकी अन्य सभी कुछ संतोषप्रद है। निरीक्षण पर पदाधिकारी ने संतोष प्रकट किया। मौके पर आर ओ असरफ हुसैन, राजस्व कर्मी मोहम्मद शब्बीर आलम, अंचल निरीक्षक बलराम सिंह सहित अन्य लगभग सभी राजस्व कर्मी मौजूद थे ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
