51वां शहीद जगदेव बाबू की जयंती धूमधाम से मनाया
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
गुरुवार को मुख्यालय प्रांगण में शहीद जगदेव बाबू के चित्र पर माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने किया तथा संचालन राजद प्रंखड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने की।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महानगर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी प्रखंडों में शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह आयोजित कर मनाना है। इसी आलोक में कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय में उक्त कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में उपस्थित हूं ।जगदेव बाबू पिछड़ा, दलितों एवं कमजोर लोगों के उत्थान के लिए सदा संघर्ष करते रहे। उनके मार्गदर्शन पर चलने की अपील की गई।इस मौके पर जदयू श्रम तकनीकी प्रकोष्ठ के रामजी प्रसाद साह, मुखिया मोहम्मद हन्नान,सरपंच रामविलास रजक, समिति सदस्य रणजीत सिंह,मोहम्मद रफीक, गोविंद सिंह, पातो देवी,रमेश केवट, फुलचंद मिरधा,बालगोविन्दराय निरमलपान्डे,शिवनाथसिह,राम मुर्मू,मनोज कुमार आदि दर्जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
