बीआरसी भवन में मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरुवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार ने किया। बीईओ कृष्णानंद कुमार ने विद्यालय प्रधानाध्यापकों को सभी प्रकार की संचिकाओं का नियमित रूप से संधारण करने का निर्देश दिया।बैठक में विद्यालय प्रधान से सभी वर्ग के कक्षा के श्यामपट्ट पर पूर्णताः कालीकरण, शिकायत पेटी एवं शिक्षक की पदस्थापना विवरण का प्रकाशन पर दीवार पर लगाने संबंधित प्रमाण पत्र लिया गया। विद्यालय संचालक हेतु सभी प्रधानाध्यापक को निकटतम सरकारी बैंकों में खाता खोलने का निर्देश दिया गया। इस संदर्भ में प्रखंड साधनसेवी दत्ताराम पांडे ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन खिलाने के साथ योजना से संबंधित सभी संचिका का निरंतर लेखा संधारण करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड के सभी 52 विद्यालयों में अंकुरण परियोजना के तहत पोषण वाटिका तैयार किया जाएगा। जिसको लेकर डीईओ ने पत्र निर्गत कर सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है, विद्यालय में पोषण वाटिका तैयार करने के लिए चार हजार रुपया विकास मत से खर्च करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका से उत्पादित हरी साग सब्जी स्कूल के बच्चे को मध्यान्ह भोजन में दी जाएगी. इस मौके पर लेखापाल बिकास कुमार सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिका उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
