सर्वजन दवा सेवन के तहत एमडीए कार्यक्रम आयोजित।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी नगर क्षेत्र मे हेल्थ फेसिलिटेटर भारती झा के नेतृत्व मे फालेरिया व कृमि जनित रोग उन्मूलन अभियान के तहत 10फरवरी से 24 फरवरी तक दवा का वितरण किया जा रहा है। नगर क्षेत्र मे घर घर जाकर दवा वितरण को लेकर बारह टीम को लगाया गया है। दवा वितरण दल द्वारा दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को एल्वेडाजोल की एक टिकिया एवं डीईसी की एक खुराक दिया जाना रहा है।छः से चौदह वर्ष तक के बच्चों को एक एल्वेडाजोल एवं दो डीईसी की खुराक दी जा रही है।पन्द्रह से अधिक उम्र के लोगों को तीन डीईसी एवं एक एल्वेडाजोल की खुराक दी जा रही है।गर्भवर्ती धात्री, अत्यधिक बीमार लोगों को फिलहाल इसकी खुराक नहीं दी जानी है।खाली पेट मे भी उक्त दवा का सेवन वर्जित है।12 फरवरी तक सभी वार्डो से कुल 1736 एल्वेडाजोल एवं 5108 डीईसी की खुराक दी जा चुकी है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
