April 29, 2026

क्रिकेट टूर्नामेंट का मुखिया सागर यादव आदि ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Read Time:3 Minute, 15 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के काजीबाड़ी खेल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी एन सी सी के द्वारा सोमवार को चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ कालसर पंचायत के मुखिया सागर यादव, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, वार्ड सदस्य कन्हैया उरांव व खेला आयोजक आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि मुखिया सागर यादव ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी के युवाओं द्वारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें अन्य टीमों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने खेल आयोजक के अच्छा व्यवस्था होने और खेल आयोजक की खूब प्रशंसा की खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना किया। मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, वार्ड सदस्य कन्हैया उरांव ने भी कहा कि खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट समय-समय पर होना चाहिए। जिससे कि ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से ग्रामीण गांव में भाईचारे का अटूट बंधन बनता है। खेल आयोजक कपिल उरांव, शिव शंकर, बालवीर, जितेंद्र, राजकुमार आदि ने कहा उदघाटन मैच धोकरदाह और सोनाली कमरू के बीच खेला गया। धोकरदाह टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 12 ओवर में 5 विकेट गमा कर 134 रन बनाया। बाद में खेलने उतरी सोनाली कमरू टीम ने 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। इस तरह से क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच धोकरदाह की टीम जीत हासिल किया। इधर मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिली। वही टूर्नामेंट में कई बड़ी-बड़ी टीमों हिस्सा लिए है। उदघाटन मैच को देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए हर विकेट लेने और चौका-छक्का लगने पर जमकर तालिया बजाकर उनका स्वागत किया। खेल आयोजक आदि समेत खिलाड़ी वो खेल प्रेमी ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post भारीडीह महा शिवरात्रि के लिए सजने लगे शिव शंकर का दरबार ।
Next post सर्वजन दवा सेवन के तहत एमडीए कार्यक्रम आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial