पूजा के दौरान मन्दिर परिसर में दो गुटों के बीच मारपीट, तीन घायल।
नवीन मेहता (कदवा)
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो इसको लेकर कदवा पुलिस भी अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात हैं।बावजूद इसके थाना क्षेत्र के धपरसिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच चौकी ठाकुर टोला स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर प्रांगण में पूजा की तैयारी करने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गया। घटना में तीन लोगों की जख्मी होने की बात बताई जाती है। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया।घटना को लेकर दोनो पक्षों के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। दिए आवेदन में दिनेश चंद्र ठाकुर ने बताया कि हम लोग मंदिर को साफ करने गए तो साफ करने के बाद मंदिर में कोई जानवर ना घुसे इसके लिए बांस के बल्ली लगा ही रहे थे कि पहले से घात लगाए प्रफुल्ल ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, रवि ठाकुर, रंजन ठाकुर, चंदन ठाकुर, कुंदन ठाकुर, अरविंद ठाकुर, मुन्ना ठाकुर प्रमोद, ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे,ईट-पत्थर से प्रहार करना शुरू कर दिया।जिससे हम लोग गंभीड़ रूप से घायल हो गए और किसी तरह से अपना जान बचाकर भाग पाए। वहीं दूसरे पक्ष के भारती देवी ने बताया है कि हम मंदिर साफ कर रहे थे कि इसीबीच लटकन ठाकुर, दिनेश ठाकुर,शंकर ठाकुर, रंजीत ठाकुर इत्यादि लोगों ने हो हल्ला करने लगा, हो हल्ला सुन मेरे पति एवं परिवार के लोग मन्दिर परिसर जैसे ही पहुँचे। उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया जिसमें मेरे पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा की आवेदन प्राप्त हुआ है,कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
