भगवान शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी नगर के अर्धनारीश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही नगर में शिव जयकारा के साथ गंगा तट से स्नान कर श्रद्धालु मनिहारी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में पूजा पाठ करने व भगवान शिव का आशीर्वाद लेने महिला, पुरुष व बच्चे पहुंचने लगे। प्रशासन की ओर से चौक चौराहों पर पुलिस की गश्ती देर रात होती रही। रेलवे स्टेशन परिसर, बस स्टैंड सहित गंगा तट पर स्थानीय पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी की तैनाती रही। गंगा तट पर प्रशासन द्वारा बैंकिंग लगाकर निगरानी किया जाता रहा। बीती रात भक्तों और आरपीएफ के जवानों के बीच हल्की नोकझोंक के कारण महाशिवरात्रि को शिव भक्तों सहित असामाजिक तत्वों पर प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखी गई। मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई थी और पुलिस बल को श्रद्धालुओं के प्रति फ्रेंडली ट्रीट करने को निर्देश दिए गए थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
