April 29, 2026

हल्का कचहरी भवन कार्य में अनियमितता बरतने से ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग ।

Read Time:1 Minute, 35 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत रोशना बाजार स्थित हल्का कचहरी रोशना में भवन का जीर्णोद्धार एवं बरांडा का कार्य किया जा रहा है । जिसमें योजना संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। उक्त हल्का कचहरी का चारदीवारी तोड़ कर उसी पुराने ईट से बरांडा कार्य किया जा रहा है। उक्त कचहरी में कार्य कर रहे स्थानीय राज मिस्त्री एवं मजदूर से पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। उक्त कार्य को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का कचहरी के निर्माण में अनियमितता बढ़ती जा रही है और जिला प्रशासन से इस कार्य की जांच की मांग करते हैं । इस संबंध में विभागीय जेई मुन्ना जी से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेने के दौरान उन्होंने कहा निर्माण कार्य में नई ईट का उपयोग होना है और कार्य करने से पहले कार्यस्थल पर बोर्ड लगाया जाना अनिवार्य है। लेकिन कई बार अनियमितता को लेकर अवगत कराने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ।

Previous post पुलिस ने छापेमारी कर 2 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार ।
Next post सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने पूर्णिया में महारैली को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से किया अपील ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial