April 29, 2026

सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने पूर्णिया में महारैली को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से किया अपील ।

Read Time:5 Minute, 57 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव बरारी प्रखंड क्षेत्र के दौरे के क्रम में लक्ष्मीपुर, रौनिया पंचायत पहुँचकर लोगों से रूबरू हुए और लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए पूर्णिया में आयोजित होने वाले महागठबंधन के महा रैली में भाग लेने के लिए लोगों से अपील किया। इस क्रम में सबसे पहले प्रभारी मंत्री प्रखंड उपप्रमुख रैनी कौर के आवास पर पहुँचे जहाँ कि उपप्रमुख रैनी कौर,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह संजू,लक्ष्मीपुर मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती, समाजसेवी विजय झा,राजकिशोर पासवान आदि ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इस दौरान उप प्रमुख रैनी कौर,मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती ने प्रखंड के विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया,ततपश्चात प्रभारी मंत्री लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित श्री गुरुतेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहुँचकर गुरु के दरबार पर माथा टेका।इस दौरान हेड ग्रन्थि जीवन सिंह के द्वारा हस्तलिखित गुरुग्रंथ साहिब का दर्शन कराया गया। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक के द्वारा प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव,पूर्व विधायक नीरज कुमार, मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव, कुंदन यादव,उप प्रमुख रैनी कौर,वरिष्ठ राजद नेता राजन यादव, विनय यादव, प्रधान महासचिव भोला पासवान,जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी,मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ सिंह,युवा अध्यक्ष सुमन बैध,जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान,उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह संजू आदि को शिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि बरारी दौरे का मुख्य उद्देश्य यह है कि पूर्णिया में 25 फरवरी को महागठबंधन की महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो इसके लिए बरारी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया गया हैं।इस अवसर पर प्रखंड उपप्रमुख रैनी कौर ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में संगतों के लिए अतिथि गृह का डिमांड किया जिसपर प्रभारी मंत्री ने आश्वासन देते हुए गुरु के दरबार में कहा की ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में जल्द से जल्द गुरुद्वारा के समग्र विकास के लिए जो भी बेहतर हो पायेगा वह किया जाएगा।…..काढ़ागोला रेलवे रोड स्टेशन का नाम काढ़ागोला साहिब रखने के लिए केंद्र को लिखेंगे पत्र:उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा है जब देश भर के कई पुराने रेलवे स्टेशनों का पुराना नाम को परिवर्तित कर दिया गया हैं तो गुरु की धरती पर बने काढ़ागोला रेलवे रोड स्टेशन का नाम काढ़ागोला साहिब क्यों नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यहाँ की महत्ता को बताया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जहाँ से हम आये हैं वहाँ पिंडदान होता हैं। गुरु गोविंद सिंह जी भी यहाँ आये है इस धरती पर। दुनिया में भगवान नहीं होता तो इंसान बढ़िया काम नहीं करता। सभी इंसान अपने-अपने धर्मो को मानते हैं,यह सच को कोई रोक नहीं सकता। गंगा में 6 महीना हस्तलिखित गुरुग्रंथ साहिब रहने के बावजूद भी महान ग्रंथ का बाल-बांका नहीं हुआ।इससे यह प्रमाणित होता हैं कि गुरु महान है। इस अवसर पर बीडीओ पुरण साह, प्रखंड उप प्रमुख रैनी कौर,मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ सिंह,युवा अध्यक्ष सुमन बैध, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती,विजय झा,शत्रुधन मेहता,राजकिशोर पासवान,पीआरएस राजकुमार,बीरेंद्र सिंह बॉबी,मलकीत सिंह,जयप्रकाश सिंह, रोनिया पंचायत के सरपंच अमित कुमार यादव, दक्षणी भण्डारताल के मुखिया मो इब्राहिम, जदयू युवा अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post हल्का कचहरी भवन कार्य में अनियमितता बरतने से ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग ।
Next post भारीडीह शिवमंदिर में तीन दिवसीय मेले का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial