April 30, 2026

पूर्णिया में महागठबंधन की होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए राजद ने डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान

Read Time:1 Minute, 59 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

आगामी 25 फरवरी को पूर्णिया में प्रस्तावित महागठबंधन की महा रैली को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के विभिन्न गांवो में बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली में अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किये।जनसंपर्क अभियान दौरान पूर्व मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो ने बताया कि हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी पांच पंचायत से हजारों की संख्या लोग पहुंच रैली को सफल बनाएं। साथ ही कहा कि देश में लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी, दुराचारी से बेहाल है। देश को तोड़ने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ सीमांचल के पूर्णियां रंगभूमि में महागठबंधन से जुड़े सात दलों का रंगों से पूरा देश रंग जाएगा। मौके पर राजद नेता रामप्रकाश महतो ने बताया कि राजद नेतृत्व में कटिहार विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग रैली में शामिल होंगे। इस अवसर पर कटिहार के राजद प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण चौहान, हसनगंज के राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया मो उसमानगनी, जितेन्द्र मंडल, मतिउर रहमान, राकेश यादव, मो अनवर, मो जलील, मो मुख्तार सहित दर्जनों राजद कार्यकर्तागण सहित ग्रामीण शामिल रहे।

Previous post पूर्व उपमुख्यमंत्री के पिता का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन।
Next post बिहार पुलिस दिवस के अवसर ‌हसनगंज पुलिस ने निकाली जन-सहभागिता मोटरसाइकिल रैली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial