बिहार पुलिस दिवस के अवसर हसनगंज पुलिस ने निकाली जन-सहभागिता मोटरसाइकिल रैली
तनवीर आलम (हसनगंज )
हसनगंज पुलिस ने बिहार पुलिस दिवस के मौके पर जन-सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली। आयोजित रैली की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने किया। मौके पर रैली सेंट्रल बैंक चौक हसनगंज से केलाबाडी़ जामुन टोला, रामनगर वंशी, गजिया संथाली, मुजफ्फर टोला, नया टोला, महमदिया गांव के रास्ते पुनः हसनगंज थाना प्रांगण पहुंच समाप्त हुई। रैली दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजनों से जनसंवाद करते हुए पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही लोगों की जन समस्याओं को सुना। बताया किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो बेधड़क पुलिस से बातचीत करें, किसी प्रकार का कोई भय ना रखें। इमरजेंसी किसी प्रकार की समस्या आने पर 112 नंबर पर डायल करें। मौके पर थानाध्यक्ष ने सड़क यातायात नियमों के तहत हेलमेट पहनने व शराबबंदी अभियान सहित बाल विवाह उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को अपनी समस्या रखने के लिए अनुरोध किया कहा आप अपनी तमाम समस्याओं को बिना भय के पुलिस को बताएं, पुलिस से संपर्क करें। यथासंभव आपकी हर समस्याएं दूर की जाएगी। मौके पर विभिन्न गांवों में पुलिस रुक रुक आम जनों से मैत्रिक संबंध स्थापित कर जनसंवाद किया। इस अवसर पर एसआई बीपी मंडल, एएसआई बृजभान राम सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
