पुलिस ने दो वारंटी सहित एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो फरार वारंटी व एक शराब तस्कर को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि नरेश महतो पिता सुखदेव महतो साकिन रामनगरबंशी जो पूर्व मुखिया के साथ मारपीट करने के आरोप में दर्ज मामले में कई महीनों से फरार चल रहे थे, जिसे गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। साथ ही सुनील कुमार महतो पिता महेश्वर महतो साकिन कोठीटोला जो घरेलू विवाद में हुई मारपीट के दर्ज मामले में फरार चल रहे थे, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हेमंत मंडल पिता रामू मंडल साकिन तिनगछिया जिसे तिनगछिया ग्रामीण सड़क में पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके पर सभी आरोपितों को विधिवत जांचोंउपरात न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
