बारसोई के एक गांव ऐसा भी जहां स्वच्छ पानी के लिए ग्रामीण कर रहे जद्दोजहद ।

Report ***मनोरंजन साहा***
ग्रामीणों ने जिला परिषद के नेतृत्व में किया प्रदर्शन।
बारसोई प्रखंड के पलासी गांव में पीने के पानी का किल्लत इस कदर हावी है कि घरों में लगे हेडपंप तीन फिट गड्ढा खोद कर के नीचे निचे लगाए जाने के बावजूद भी ठीक से पानी नहीं मिल पा रहा है। वही बिहार सरकार के मुखिया नितीश कुमार के महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल हर घर नल जल योजना का लाभ दी इस गांव में देखने को नहीं मिल रहा है । बता दे कि वार्ड नंबर 7, 8, 9 एवं अन्य में टंकी तो लगी है परंतु वहां से निकलने वाले पानी का पता नहीं है। इसी पानी के किल्लत को देखते हुए शुक्रवार को जिला परिषद मोहम्मद गुलजार के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सरकार से इस पानी के किल्लत से निजात पाने की गुहार लगाई ।

प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद ने कहा कि पूरे गांव सहित आसपास के कई गांव में नल जल योजना का पानी तो दूर घरों में नल तक नहीं लगी है। जो कि इस योजना में शामिल संवेदक एवं कर्मचारियों के मनमानी को दर्शाता है। इस मनमानी के वजह से ग्रामीण लोग परेशान हैं । हम सब बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि अविलंब इस गांव में पीने की पानी मुहैया कराई जाए । वरना आगामी दिनों में स्वच्छ पानी को लेकर चरणबद्ध तरीके से जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा । इस अवसर पर मंजुर आलम, मो सद्दाम, सहित सैकड़ों ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
