April 29, 2026

फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर अधिग्रहित भूमि को प्रशासन द्वारा कराया गया अतिक्रमण मुक्त ।

Read Time:1 Minute, 25 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के कुमारीपुर, रसूलपुर और नारायणपुर के बचे कुछ क्षेत्रों में मनिहारी पूर्णिया सड़क फोरलेन निर्माण में एनएचएआई द्वारा प्रशासन की देखरेख में अधिग्रहण एवं क्रय भूमि को खाली कराया गया। सड़क निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा भूमि खरीदने व संबंधित जमीन मालिकों द्वारा भुगतान के बावजूद जमीन खाली नहीं किया गया था। इसे लेकर सड़क निर्माण कंपनी डीबीएल को सड़क निर्माण में विलंब हो रही थी। शनिवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक और मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ के संयुक्त नेतृत्व में मनिहारी अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन, थाना प्रभारी रामविलास सिंह और स्थानीय पुलिस के साथ जेसीबी द्वारा उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। अतिक्रमण मुक्त करा लेने से सड़क निर्माण कार्य में गति तेज होगी और आवागमन जल्द सुलभ हो जाएगा।

Previous post जनता दरबार में भूमि संबंधित मामलों का हुआ सुनवाई ।
Next post बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial