बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के राजकीय टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मिलेे इसको लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य टीम के डॉक्टर विकास पांडे के नेतृत्व में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर किसलय कुमार ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। टीम का मुख्य फोकस मदर चाइल्ड हेल्थ, ओपीडी सेवा, आईपीडी सेवा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोग्राम से संबंधित कमियों को दूर करने तथा सभी एएनएम, जीएनएम एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर बेहतर स्वास्थ्य्य व्यवस्था लोगों को उपलब्ध कराया जाय । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने भी अपने सभी एएनएम को गर्भवती एवं धात्री से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी तथा प्रसव पूर्व एवं प्रसव उपरांत उनकी क्या देखभाल करनी चाहिए तथा प्रसव के दौरान किन किन बातों का ख्याल रखा जाना चाहिए इस संबंध में जानकारी दी गई ताकि मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस मौकेे पर एएनएम ,जेएनएम , स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम बीसीएम आदि मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
