दियरा फसल कटाई को लेकर दोनों पक्षों की हुई बैठक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी एसडीओ के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी और थाना प्रभारी ने दल बल के साथ दियारा का दौरा किया था। कल उसी दियरा के फसल कटाई विवाद पर दोनों पक्षों को बुलाकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ के द्वारा आपबीती सुनी गई। दोनों पक्षों द्वारा मांग की गई कि सरकारी अमीन द्वारा दंडाधिकारी के नेतृत्व में सीमांकन कर दिया जाए। बैठक के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के विचारों को सुनने के बाद शांति व्यवस्था रखने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की अशांति व विधि व्यवस्था संधारण में खलल डालने वाले पक्षों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बहुत जल्द अमीन द्वारा सीमांकन कर विवादित मामले का निपटारा कर दिया जाएगा।इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन, थाना प्रभारी रामविलास सिंह, विजय सिंह, गांधी यादव, वकील महतो सहित दोनों पक्षों के रैयत मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
