वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा सहित तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में संध्या गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में गांजा एवं तीन गांजा तस्कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों व्यक्ति युवक हैं जो कटिहार का रहने वाला है। कटिहार बारसोई सड़क की मोहनी स्कूल के समीप हनुमान मंदिर मोड़ के पास संध्या वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दरमियान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही थी और तलाशी लिया जा रहा था। वही पुलिस की वाहन चेकिंग को देखकर बारसोई से कटिहार की ओर आ रही कार रुक गई कार को मुड़ कर पीछे ले जाने लगा ।पुलिस ने कार को रुकता देख दौड़कर कार के पास पुलिस पहुंची। इसी दरमियान कार में सवार तीन व्यक्ति की तलाशी ली गई तथा कार की तलाशी ले गई कार में 13 किलो 175 ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा तीनों के पास से चार मोबाइल बरामद किया गया थाना अध्यक्ष हरिपसाद यादव ने बताया कि की संध्या वाहन चेकिंग अभियान मोहनी विद्यालय के समीप हनुमान मंदिर मोड़ के पास चलाया जा रहा था इसी दरमियान एक कार में सवार तीन व्यक्ति की तलाशी ली गई है इसमें तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 22 वर्षीय नगर थाना क्षेत्र कटिहार के संतोष कुमार पिता रामबदन शर्मा ,कुलीपाड़ा नगर थाना कटिहार की 22 वर्षीय कुंदन कुमार पिता अशोक महतो 25 वर्षीय आकाश कुमार पिता अशोक महतो को गिरफ्तार किया गया है । चार मोबाइल एवं कार को जब किया गया है ।मेडिकल जांच के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। वाहन चेकिंग अभियान में मुकेश कुमार दास संजय कुमार शर्मा विवेक कुमार इम्तियाज आदि पुलिस बल मौजूद थे।
More Stories
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार-बंगाल के लोगों में आक्रोश, वर्षों से नाव के सहारे आवागमन
बारसोई (मो0 सनाउल्लाह) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार और पश्चिम बंगाल...
