जनता दरबार मे तीन मामलों का निष्पादन ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में भूमि विवाद की आपसी सहमति के आधार पर निपटारे के लिए प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को थाना मे जनता दरवार आहुत की जाती है।शनिवार को मनिहारी थाना मे आहुत जनता दरबार मे आपसी सहमति के आधार पर तीन भूमि संबंधित मामलों का निपटारा किया गया।भूमि विवाद संवंधित चार नये मामले प्रतिवेदित हुए। जिनमे से एक मामले का निष्पादन त्वरित निष्पादन तत्काल ही अंचलाधिकारी राजेश रंजन एवं थानध्यक्ष राम विलास सिंह ने दोनों पक्षों के बीच रजामंदी के बाद कर दी।ऐसे मौके भूमि विवाद मे कम ही आते हैं,जब विवादों का निपटारा प्रतिवेदित होने के दिन ही निपटारा कर दिया गया हो, लेकिन शनिवार को सीओ राजेश रंजन एवं थानध्यक्ष राम विलास सिंह ने बेहतर कुशलता के साथ मामले का निपटारा करा दिया।सीओ श्री रंजन ने बताया की नव प्रतिवेदित मामलों की सुनवाई के लिए संबंधित पक्ष को सूचना भेजी जाएगी।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
