वालीबॉल चैंपियंस ट्रॉफी खेल प्रतियोगिता का आयोजन ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन के समीप ग्राम पंचायत राज केवाला के सौजन्य से वॉलीबॉल चैंपियंस ट्रॉफी 2023 खेल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को अपराह्न तीन बजे से होने के लिए जा रहा हैं।उक्त आयोजन को लेकर तैयारी पुरी कर ली।आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में कुल आठ टीम भाग लेगें। जिसमें कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, गुवाहाटी, बिहार एवं पश्चिम बंगाल शामिल है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इमरान प्रतापगढ़ी राजसभा सांसद महाराष्ट्र एवं कटिहार के पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शाह तारिक अनवर एवं बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजसभा सांसद अहमद अशफाक करीम, कदवा विधायक शकील अहमद, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता तौकीर आलम, जाकिर हुसैन,आफताब,कंचन सहित कई विधान पार्षद अशोक अग्रवाल जदयू प्रखंड के लड्डू सिंह अन्य गणमान्य एवं बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित होंगे।उक्त आयोजन को सफल बनाने को लेकर केवाला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तारिक अनवर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रजिऊल करीम अब्दुल मतीन तमाम तमाम पंचायत के युवा तथा ग्राम के युवा पीढ़ी तन मनधन से लगे हुए हैं।
More Stories
मनिहारी में 5 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, बहाल हुई सफाई व्यवस्था।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर में पिछले पांच दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो...
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
