April 29, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न।

Read Time:1 Minute, 50 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। गांव के चौक चौराहों में होलिका दहन का लकड़ी गांव से इकट्ठा कर व होली को लेकर विभिन्न परंपरा गानों के साथ जोगीरा सारा रारा रंग अबीर गुलाल खेलते हुए पूरी विधि विधान के साथ होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ ही रंग गुलाल एक दुसरे को लगाते हुए बच्चे, बूढ़े और नौजवान सभी ने होली का त्यौहार मनाया। त्यौहार को लेकर घरों में पकवान का लोगों ने आनंद उठाया। होलिका दहन के दौरान लोगों ने परंपरागत तरीके से आग के फेरे लगाते हुए असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया। बताया होलिका दहन होने से गांव में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही बताया कि होलिका दहन के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत का जश्न एक दुसरे को रंग अबीर लगाकर मनाया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। एक दूसरे के गले मिले साथ सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वही पुलिस प्रशासन जगह जगह पर सख्त थे।

Previous post अवैध हथियार के साथ युवक हुआ गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल ।
Next post सैयद रशीद मियां साहब क़िब्ला का 95 वां उर्स मुबारक की शुरुआत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial