अवैध हथियार के साथ युवक हुआ गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के पोखरिया गांव में एक राशन दुकान में खाने आदि सामान उधार लेकर पैसा नहीं देने पर कहासुनी होते-होते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर ग्राहक युवक ने दुकानदार पर देसी कट्टा निकाल लिया। जिसमें दुकानदार महेश साह पिता स्वर्गीय गुलाबचंद साह ने हसनगंज थाना को लिखित आवेदन दिया है कि मेरे दुकान में पंकज कुमार मंडल सामग्री उधार मांगने लगा। मैंने बोला कि उधार सामान नहीं देंगे, जबकि वह बराबर कुछ ना कुछ नगद कुछ उधार सामान दुकान से ले जाता था, मैंने आज उन्हें नगद सामान लेने को कहा लेकिन इतना मेरा बोलते ही पंकज कुमार मंडल अपने कमर से एक देशी कट्टा निकाल कर मुझसे उधार सामान देने की धमकी के साथ गाली गलौज व हंगामा करने लगा। जिसके बाद इसकी सूचना हसनगंज थाने को दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर पंकज कुमार मंडल के पास से छीने गए देसी कट्टा बरामद कर पंकज कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि पंकज कुमार मंडल पिता स्वर्गीय हरदेव मंडल साकिन पोखरिया थाना हसनगंज जिसे देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके पर युवक के विरुद्ध कांड संख्या 37/23 तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। वहीं मामले को लेकर गिरफ्तार युवक पंकज कुमार मंडल ने बताया कि मेरे पास कोई हथियार नहीं मिला है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं, मुझे फंसाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार-बंगाल के लोगों में आक्रोश, वर्षों से नाव के सहारे आवागमन
बारसोई (मो0 सनाउल्लाह) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बाहिन नदी पर पुल नहीं बनने से बिहार और पश्चिम बंगाल...
