महाविद्यालय प्राचार्य के सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
भगवती मंदिर इंटर महाविद्यालय बरारी परिसर में प्राचार्य की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित कर किया गया। वहीं नवनियुक्त प्राचार्य के रूप में सत्येंद्र प्रसाद मेहता जी का जोरदार अभिनंदन भी किया गया। जिसमें मुख्य रुप से शासी निकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रभुकांत झा ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूबी कुमारी मौजूद थे। आयोजित समारोह में प्रोफेसर प्रभुकांत झा ने सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश कुमार यादव के लंबी उम्र की कामना करते हुए प्रोफेसर सत्येंद्र प्रसाद मेहता जी को नए प्राचार्य के पद पर शुभकामनाएं दी। वही प्रोफेसर विनोद कुमार यादव (पूर्व प्राचार्य )के द्वारा अपने संबोधन के रूप में अध्यक्ष ही भाषण देकर शवों को सम्मान देते हुए समारोह का समापन भी किया गया।
नवनियुक्त प्राचार्य मेहता जी ने अपने संबोधन में महाविद्यालय को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया वहीं विद्यालय परिवार के सभी जनों के सम्मान की सुरक्षा करने की प्रतिबद्धता भी जताई। मौके पर प्रोफेसर रेनू कुमारी, प्रोफेसर अवधेश कुमार यादव ,प्रधान सहायक नरेश कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि संजय कुमार यादव, अब्दुल बारी, कल्याण मित्र, वीरेंद्र कुमार कुडैल, लक्ष्मण दास, दीनबंधु कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य राज किशोर यादव ,पूर्व प्रधान सहायक एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
