June 28, 2026

कला संकाय से जिला में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को वार्ड पार्षदों ने दी बधाई ।

Read Time:54 Second

बारसोई नपं के वार्ड नंबर 13 निवासी लक्ष्मी कुमारी साहा जिन्होंने कटिहार जिला के इंटर कला संकाय में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे बारसोई प्रखंड का नाम रौशन किया है। इसको लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कई वार्ड पार्षदों ने उनके घर जाकर मुंह मीठा कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान वार्ड पार्षद तिलक साह, मोहम्मद सलमान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार साह, सुशील कुमार साह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post हल्की बारिश मे ग्रामीण सड़कों पर जल जमाव ।
Next post सहकारिता कानून के अनुसार बने पैक्स मतदाता सूचि — रौशन अग्रवाल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial