July 22, 2026

हल्की बारिश मे ग्रामीण सड़कों पर जल जमाव ।

Read Time:50 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 मे जगवाटी गांव के पास सड़क पर वर्षा का जल पसर जाने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।जगवाटी नयाटोला मे कटाव से विस्थापित परिवारों ने पनाह ले रखी है। बेमौसम बरसात मे यहां सड़कों पर पानी जमा है, बरसात के मौसम मे उक्त पथ पर जल जमाव की समस्या की कल्पना की जा सकती है।हल्की बारिश मे सड़क की यह स्थिति मशीनरी की कुव्यवस्था की पोल खोल दी है।जबकि सरकार गली गली सड़क का ढ़िढ़ोरा पीटकर अपना पीठ थपथपा रही है।

Previous post जिला कार्यक्रम स्वास्थ्य प्रबंधक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण।
Next post कला संकाय से जिला में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को वार्ड पार्षदों ने दी बधाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial