June 28, 2026

दो महीने का लगाया अंगूठा राशन दिया एक महीने का, डीलर पर अनियमितता का लगाया आरोप।

Read Time:1 Minute, 31 Second

कार्ड धारियों से दो महीने का फिंगर लेने के बावजूद एक महीने का राशन देने का आरोप लगाते हुए लाभुकों ने एक लिखित आवेदन एसडीओ को देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन पत्र में लिखा है कि बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत महिशाल पंचायत के वार्ड नं -03 के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार बिक्रम राय द्वारा कार्डधारि लाभुकों से पोस मशीन में दो महीने फरवरी 23 तथा मार्च 23 का अंगुठा ले लिया परन्तु लाभुकों को मात्र एक महीने फरवरी माह का ही राशन देने का आरोप लगाया है । इस संबंध में एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने दूरभाष पर बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच उपरांत दोषी डिलर पर कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान कौशल कुमार दस, अमर दास, किसन लाल दास, बिल्टू दास, उपेंद्र दास , बरसात दास,नवल दास,कल्पना देवी , आशोकी देवी, रेखा देवी,अभिनाश कुमार, मनीष कुमार, गौतम दास,सुधीर दास, चंचल दास सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post सहकारिता कानून के अनुसार बने पैक्स मतदाता सूचि — रौशन अग्रवाल ।
Next post बिहार दिवस के मौके पर अल हुदा अकैडमी के बच्चों ने किया शैक्षिक टूर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial