बिहार दिवस के मौके पर अल हुदा अकैडमी के बच्चों ने किया शैक्षिक टूर ।
उमर मुर्शीद (कटिहार)
बिहार दिवस के मौके पर अल हुदा अकेडमी के छात्रों ने शैक्षिक टूर किया। स्कूल के विद्यार्थियों को नर्सरी साइंस का दौरा करवाया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल उमर मुर्शीद ने बताया कि इस टूर में नर्सरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल रहे। बिहार दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के द्वारा पोस्टर रिलीज़ की गई जिसमें बिहार का नकशा, संक्षिप्त इतिहास और चित्र कलाओं को दर्शाया गया। इसके बाद बच्चों को पादप प्रजनन और विज्ञान से संबंधित अन्य जानकारियां मुहैया करवाई गईं। इस क्रम में स्कूल के छात्रों को पेड़,पौधे हरियाली से मन मोहित किया। मौके पर उपस्थित स्कूल डॉयरेक्टर नदीम अहमद ने शैक्षिक टूर पर ढेर सारी जानकारियां उपलब्ध कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षक मुहम्मद अखलाक, भाषा शिक्षिका निशात शबनम के साथ जूनियर छात्रनायक अलीज़ा प्रवीन, सीनियर छात्रनायक सोहानी प्रवीण, रौनक प्रवीन, अम्मार मुर्शीद, संजर आलम, कहकशां परवीन,रेशमी प्रवीन, अहमद रज़ा, खुशनामा परवीन, यूसुफ़ रज़ा,आसिया परवीन, सोफी परवीन और अफसाना आदि मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
